जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंवरपुर चतुर्भुज उर्फ कोहरपुर में गंगा के कटान से किसानों के लगभग 200 से 300 बीघा के खड़ी फसलें नष्ट हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। किसानों ने प्रशासन से कई बार गंगा किनारे तटबंध बनाने की मांग कर चुका है लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नही है।
29 अक्तूबर को गंगा कटान को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन दिया और गांव की समस्याएं बताते हुए आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को गंगा पर पहुंचकर आत्मदाह करने की कोशिश की लेकिन तभी पुलिस प्रशासन ने आकर उनको रोक दिया। मौके पर एसडीएम ने पहुंंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

