जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: भेल मजदूर कल्याण परिषद (इंटक) ने अध्यक्ष राजबीर सिंह और महामंत्री कुंवरपाल सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर भेल की हीप इकाई मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।
परिषद ने भेल के निदेशक मानव संसाधन दिल्ली को स्थानीय भेल प्रबंधक के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान श्रमिक नेताओं ने आरोप लगाया कि भेल शीर्ष प्रबंधिका ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए भेल कर्मचारियों के आर्थिक हित-लाभों में लगातार कटौती कर रही है, जबकि उसके द्वारा अधिकारी वर्ग को लाखों रुकी राशि का एकमुश्त भुगतान कर दिया।
आरोप लगाया कि इससे साबित होता है कि भेल प्रबंधन को भेल कामगारों के हितों की कोई चिता नहीं, उनके प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं है। चेतावनी दी कि जब तक इसमें सुधार नहीं होता और कामगारों को उनका वाजिब हक नहीं मिला तब तक संघर्ष जारी रहेगा। भेल प्रबंधक अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ता तो कामगार आगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि जब तक भेल प्रबंधन कर्मचारियों की मांग नहीं मार लेता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों में भेल प्रबंधन के रवैये को लेकर बेहद गुस्सा है। इसीलिए भेल प्रबंधन को कर्मचारियों की मांग जल्द से जल्द स्वीकार कर लेनी चाहिए।

