Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

दुकान खाली कराने को चला दी गोली

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

मंडावर: किराये की दुकान खाली करने को दुकान स्वामी व किराएदार में झड़प हो गई। दुकान स्वामी का पुत्र अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और किराएदार पर गोली चला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव दयाल वाला में मेहर सिंह पुत्र मुखराम ने अपने करीबी रिश्तेदार ओमप्रकाश की दुकान किराए पर लेकर दुकान में कपड़े व जूते चप्पल का कारोबार कर रखा है।

ओमप्रकाश व मेहर सिंह में बात बिगड़ने पर शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे ओमप्रकाश ने अपनी दुकान खाली करवाने के लिए मेहर सिंह पर दवाब बनाया। मेहर सिंह ने कुछ दिनों का समय मांगा। इतनी बात पर दोनो में झड़प हो गई। इस बात का पता ओमप्रकाश के घर पर लगा तो उसका लड़का अरुण दो व्यक्तियों के साथ आया और मेहर सिंह से उलझने लगा। अरुण ने मेहर सिंह पर जानलेवा हमला करते हुये गोली चला दी।

24 9 e1605876923459

मेहर सिंह ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पड़ोसी दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ कुलदीप गुप्ता, मंडावर थाना प्रभारी लव सीरोही, दयाल वाला हल्के के दरोगा बिजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और मामले की जानकारी ली। अरुण व उसके पिता ओमप्रकाश व अन्य दो लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img