- 20 हजारी है गिरफ्तार गोकश, अन्य साथी फरार
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: सोमवार को क्षेत्र में पुलिस गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक 20 हजारी गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा गोकश फरार हो गया। पुलिस ने घायल को गोकश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सरूरपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही को गोकशी की घटनाओं को लेकर प्रभारी मंत्री नाराजगी के बाद दूसरे दिन ही असर देखने को मिला है। जहां सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 20 हजारी फरार गोकश साजिद पुत्र कय्यूम निवासी जसड़ सुल्तान नगर गांव से भागने की फिराक में है।
पुलिस सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर जसड़-गोटका संपर्क मार्ग पर गोकश को गिरफ्तार करने का जाल बिछाया तो वह पुलिस को देखकर मौके से फायरिंग करता हुआ भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग में 20 हजारी गोकश साजिद पुत्र कय्यूम के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
साजिद पर गोकशी सहित संगीन धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। गोकश के पास से तमंचा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ के बाद मुठभेड़ में घायल गोकश साजिद ने फरार गोकश का नाम समरेज पुत्र जॉनी बताया। पुलिस ने बताया कि इस गोकश पर भी 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि मुठभेड़ में घायल गोकश साजिद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि फरार गोकश व अन्य 20 हजार रुपये के इनामी गोकशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
ये हुए थे गिरफ्तार और ये चल रहे फरार
सरूरपुर क्षेत्र में गत 18 व 19 अगस्त को दो दिन तक की गोकशी के मामले में पुलिस ने गत 23 अगस्त को गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी लुकमान पुत्र भूरु के घर से गोकशी की सूचना पर दबिश देकर खुशी पुत्र लुकमान, फरजाना पत्नी लुकमान,शिबा पत्नी खुशी, शहजाद पुत्र साजिद व जेबुन्निसा पुत्री साजिद को गिरफ्तार कर को गोकशी के औजार व गोवंश बरामद कर जेल भेज दिया था।

जबकि इस मामले में लुकमान पुत्र भूरु, साजिद पुत्र कय्यूम, समरेज पुत्र जॉनी व शौकत पुत्र जाबिर तभी से फरार चल रहे थे। जिन पर पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। जिनमें से लुकमान पुत्र भूरु को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि साजिद पुत्र कयूम समरेज व शौकत फरार चल रहे थे।
दो महिलाओं सहित फरार तीन गोकश जेल भेजे
गोकशी के मामले में फरार चल रहे पांचली बुजुर्ग गांव से दो महिलाओं सहित एक अन्य गोकश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि गोकशी के मामले में गांव पांचली बुजुर्ग निवासी अरशद पुत्र आस मोहम्मद, शमीम पत्नी अरशद व हुस्नपरी पत्नी मुनसैद अरसे से गोकशी के मामले में फरार चले आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को तीनों फरार गोकशों महिलाओं व पुरुष को गांव से भागने की फिराक के समय गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार सभी को गोकशों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

