Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

प्रभारी मंत्री की नाराजगी के बाद गोकशी पर पुलिस सख्त

  • गोकशों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट सात दिन में खोली जाए
  • गोकशी वाले गांवों में दो-दो सिपाही नियुक्त होंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद में गोकशी की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी की समीक्षा बैठक में जाहिर की गई नाराजगी का असर पुलिस पर दिखने लगा है। एसएसपी ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी सीओ और थानेदारों को सख्त निर्देश दिये हैं कि अगर गोकशी की घटनाएं नहीं रुकी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लें कि जहां पर गोकशी की घटनाएं हुई हैं। उन चिन्हित स्थानों पर पिकैट बढ़ाने के लिए निर्देशित किया जाए गौकशी में संलिप्त वांछित/प्रकाश में आये अपराधियों का शत-प्रतिशत थाना स्तर पर टीम गठित कर थाना पर बुलाकर भौतिक सत्यापन करा लिया जाये।

विगत वर्षो में पंजीकृत अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों के विरुद्ध गोकशी में गैंगस्टर, गुंडा, एचएस की कार्रवाई सात दिन में पूरी करा ली जाये। गोकशी से सम्बन्धित अभियुक्तों को गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ अनिवार्य रूप से की करते हुए यह पता लगाया जाये की उक्त बरामद चीज कहां पर सप्लाई होता है। जिसकी जानकारी कर वहां के वाहन स्वामी का पता लगाकर वाहन जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाये।

गोकशी के अभियोगों में संलिप्त वांछित अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी कराते हुए स्वयं अपने निकट निर्देशन में क्षेत्राधिकारी दबिश की कार्रवाई कराये। ऐसे गांव जो गोकशी की घटनाओं से प्रभावित है। उन गांव में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी तत्काल वहां पहुंचकर सम्भ्रांत व्यक्ति के साथ गोष्ठी कर ले। ताकि किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न न होने पाये।

स्थानीय स्तर पर भी मांस की दुकानों की चेकिंग करते हुए यह पता लगाये की उक्त दुकानों पर मांस किस माध्यम से आता है। जिस पता लगाकर त्वरित कार्रवाई कराना सुनिश्चित करे। गोकशी के अपराधों में जो अभियुक्त नामजद और प्रकाश में आये उनको संरक्षण देने वाले लोगों के नाम भी विवेचना में खुलवाकर जानकारी कर कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।

ऐसे स्थान जहां आवारा पशु जहां पर एकत्रित होते है। उनको ब्लॉक स्तर पर वार्ता कर गोशाला पर भेजना सुनिश्चित करें। प्रत्येक ऐसे गांव जहां ऐसी घटनाएं होती हैं। वहां प्रत्येक गांव में 2-2 बीट आरक्षी तैनात कर जिम्मेदारी तय करें।

एसएसपी ने चौकी प्रभारियों को दी नसीहत

मेरठ: पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के थानों की समस्त चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली गई तथा समस्त चौकी प्रभारियों को लंबित विवेचना के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दारोगाओं को जनता एवं जनप्रतिनिधियो के साथ मृदु व्यवहार करने के लिए कहा। कहा कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार न हो पाए।

इस संबंध में हिदायत दी गई और भ्रष्टाचार की शिकायतें आने पर कठोर कार्रवाई की जाने की चेतावनी दी गई। पुराने अपराधियों पर कार्य करके अपराध की रोकथाम के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर पीयूष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कोतवाली अरविन्द कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी कैंट रुपाली राय, सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक यादव ब्रह्मपुरी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img