Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

50 हजारी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, सिपाही दीपक को भी लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो |

बागपत: थाना छपरौली क्षेत्र के रठौड़ा हलालपुर मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 50 हजारी बदमाश घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही दीपक के हाथ में भी गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया है। सिपाही को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बदमाश बादल उर्फ बबलू निवासी बड़ौत छपरौली क्षेत्र के देशपाल बदरखा की हत्या में फरार चल रहा था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार आरोपी बबलू सुनील राठी गैंग का शूटर है।

07 4 e1598439900646
मुठभेड़ के दौरान घायल सिपाही दीपक।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी बादल फरार चल रहा था। वह देशपाल हत्याकांड का तीसरा शूटर है। मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और 312 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। बादल के खिलाफ एक चोरी का भी मुकदमा भी दर्ज है।

छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक 55 वर्षीय देशपाल खोखर की हत्या तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

एसओजी और छपरौली पुलिस ने शनिवार की सुबह रठौड़ा मार्ग पर नहर पुलिया के पास से हुई मुठभेड़ में रठौड़ा गांव निवासी सौरभ उर्फ गोली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पूछताछ में सौरभ ने देशपाल बदरखा की हत्या में शामिल होना स्वीकार किया था। पूछताछ में बताया कि बदरखा गांव में खनन पट्टा तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के परिचित का था। खनन पट्टे का रास्ता देशपाल खोखर के परिवार की जमीन से होकर जा रहा था। देशपाल ने रास्ता देने से इंकार कर दिया था। इसी पर विवाद शुरू हुआ था।  

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img