- कोतवाली प्रभारी ने अवैध टैक्सी स्टैंड से गाडियां हटवाई
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर में लगने वाले जाम की समस्या से जनता परेशान हो चुकी है। पुलिस भी जाम की समस्या से जूझने को मजबूर है। जिसके चलते कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल को साथ लेकर शहर में अवैध टैक्सी स्टैंडों के खिलाफ अभियान चलाया गाड़ियों को हटवाया दिया। वहीं शहर में रोड पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है।
शामली शहर में धीमानपुरा फाटक, गुरुद्वारा तिराहा, विजय चौक, अजंता चौक, बुढ़ाना रोड और बाइपास पर जाम लगने के कारण पूरा शहर जाम की चपेट में आ जाता है। कुछ गन्ने के वाहनों के कारण जाम लगा रहता है। पुलिसकर्मियों की चौक-चौराहों पर तैनाती के बाद भी यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी ही रहती है। सोमवार को भी पूरा शहर जाम की चपेट में रहा। जिसके बाद शामली शहर कोतवाली प्रभारी नेमचंद ने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर अवैध टैक्सी स्टेंड संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने शहर के अग्रसैन पार्क पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग कर खड़ी की गई गाडियों के चालान काटे। उन्होंने टैक्सी चालकों को चेतावनी दी कि यदि अवैध टैक्सी स्टेंड न बनाया तो गाडियों को सीज कर दिया जाएगा। वहीं पलिस ने विजय चौक से कैराना रोड पर सड़क के दोनों तरफ खड़ी गाडियों को हटवाया दिया। पुलिस कार्यवाही से टैक्सी चलाने वाले लोगों में हडकंप मचा रहा। पुलिस ने शहर में रोड के किनारे दुकानदारों को भी अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है।

