- मृतक अपने माता पिता की थी इकलौती संतान, परिजनो में मचा कोहराम
- पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: रविवार को शामली के मौहल्ला सुभाष नगर रेलपार निवासी सुखबीर का पुत्र 35 वर्षीय रोहित अपने 5 साथियों के साथ कैराना स्थित यमुना में शनि देव व राहू केतू की मूर्तिया विसर्जन करने के लिए आया था। रोहित दोपहर करीब सवा 12 बजे यमुना में अपने चचेरे भाई दीपांशु व पड़ोसी सागर के साथ मूर्ति विसर्जन करने लगा।

इसी दौरान रोहित का यमुना में पैर फिसल गया जिसके बाद रोहित गहरे पानी में डूब गया। शोर मचाने पर पुलिस व गोताखोरों की टीम ने डूबे युवक की तलाश कर करीब एक घंटे बाद शव यमुना से बाहर निकाल लिया।
मृतक के ताऊ के लड़के रामपाल सिंह ने बताया कि उनके घर पर पिछले चार दिन से शनिदेव व राहू केतू की पूजा चल रही थी तथा पूजा समाप्ति पर आज मूर्तियो का विर्सजन करने आये थे। मृतक रोहित दिल्ली में मेट्रो इंजीनियर था तथा मृतक अपने माता पिता के इकलौता बेटा था।

