Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

एक बार फिर लोगों को हंसी दिलाने आ गए हंसा और बाबूजी, फिल्म खिचड़ी 2 का टीजर हुआ जारी..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। वर्ष 2010 में आई फिल्म खिचड़ी फिल्म का अब दूसरा पार्ट भी आने को तैयार है। छोटे पर्दे का यह सिरियल बहुत ही लोकप्रिय हुआ था। जिसके बाद इसकी फिल्म बनी थी। यह फिल्म दर्शकों खूब पंसद आई थी। वहीं अब 13 साल बाद यह फिल्म नवंबर में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच फिल्म यानि खिचड़ी 2 का टीजर जारी हुआ है। इस टीजर को देख फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

36 27

फिल्म खिचड़ी 2 टीजर जारी

38 27

फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में प्रशंसकों को बेसबर करते हुए इस फिल्म का एक मोस्ट एंटरटेनिंग टीजर जारी किया है। बताया जा रहा है कि, टीजर में हिमांशु के हंसाने वाले चुटकुलों और पारेख परिवार के गुप्त मिशन की झलक दिखाई गई है, जिसके लिए वे सभी पंथुकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं।

37 28

हंसा और बाबूजी के बीच की प्यारी सी लड़ाई

41 19

बता दें कि इस टीजर में आप देख सकते हैं कि, हंसा और बाबूजी के बीच की प्यारी सी लड़ाई को भी दिखाया गया है, जो हमेशा विषय से हटकर हो जाती है। वहीं, टीजर के बाद लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।” दूसरे ने लिखा, “यह मजेदार होने वाला है।”

एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “शानदार, लेकिन टाइगर 3 के साथ टकराव से बचने के लिए कोई और तारीख चुननी चाहिए थी।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img