Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: बॉलीवुड के ये सितारे जीते हैं लग्जरी लाइफ,महल जैसी वैनिटी वैन भी है इनके पास, जानें कौन है ये स्टार

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज हम उन स्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिनके पास न सिर्फ राजमहल जैसे घर होते हैं ,बल्कि महल जैसी वैनिटी वैन भी हैं। इन वैनिटी वैन में वो सभी सुविधाएं होती हैं। जो शूटिंग के दौरान उपयोग में आने वाली होती हैं। जैसे आराम करना, मेकअप करना, तैयार होना से लेकर खानपान की सुविधाएं भी इनमें होती हैं। आज हम आपको उन 7 स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास सबसे महंगी वैनिटी वैन है। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में..

सबसे पहले हम बात करेंगे बॉलीवुड के किंग खान की। दरअसल, शाहरुख खान के पास जो वैनिटी वैन है उसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है। इस वैनिटी वैन में वो सभी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं जो किंग खान को चाहिए होती हैं। उनके सोने के लिए आलीशान बेड से लेकर मेकअप रूम और किचन तक सभी बनाई गई हैं। जिसे दिलीप छाबड़िया ने डिजाइन किया है।

अब बात कर लेते हैं साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की जिनके पास करीब 7 करोड़ की वैनिटी वैन है। इस वैनिटी वैन को रेडी कस्टम द्वारा डिजाइन किया गया है। ये वैनिटी वैन सबसे महंगी वैन में से एक है।

इस लिस्ट में से एक दीपिका पादुकोण भी हैं। जिनके पास करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत वाली वैनिटी वैन है। ये काफी बड़ी होने के साथ ही काफी लग्जुरियस भी है। दीपिका जब भी कहीं बाहर जाती हैं शूटिंग के लिए तो इसे लेकर ही जाती हैं।

बॉलीवुड के भाईजान के पास भी लग्जरी वैनिटी वैन है। इसे सलमान की पसंद के हिसाब से बनाया गया है, जिसमें उनकी जरूरत का सभी सामान है। इसकी कीमत की बात करें तो वो करीब 4 करोड़ रुपये है।

चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास भी अपनी खुद की वैनिटी वैन है जिसे वो अपना दूसरा घर मानती हैं। इसे शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है।

इस लिस्ट में ग्रीक गॉड कहलाए जाने वाले ऋतिक रोशन का नाम भी आता है जिनके पास खुद की लग्जरी वैनिटी वैन है। इसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।

अब बात करते हैं इंडस्ट्री की सबसे यूनिक वैनिटी वैन की जो अजय देवगन के पास है। ये बहुत रॉयल होने के साथ-साथ बड़ी भी है। इसमें सिटिंग रूम, बेडरूम, बाथरूम और किचन के साथ एक जिम भी है जिसमें एक्टर वर्कआउट भी करते हैं। इनकी वैनिटी वैन और सभी की वैन से काफी अलग है जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...
spot_imgspot_img