Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

80.50 प्रतिशत युवाओं ने वैक्सीनेशन में दिखाया उत्साह

  • एक हजार के सापेक्ष 805 युवाओं ने कराया टीकाकरण

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: 18-44 आयु वर्ग के युवाओं के लिए जनपद में 12 वैक्सीनेशन सेंटरों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। बुधवार को 01 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 805 युवाओं ने उत्साह पूर्वक टीकाकरण कराया। जनपद के कलक्ट्रेट आफिस, सीडीओ आफिस और कैराना कोर्ट में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। पूरे जनपद में 18 से 44 का वैक्सीनेशन 80. 50 प्रतिशत रहा।

32 1

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि जनपद में 12 केंद्रों पर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जिनमें शामली सीएचसी और वीवी इंटर कॉलेज केंद्रों को अभिभावक स्पेशल केंद्र बनाया गया था। जिन पर केवल उन अभिभावकों का टीकाकरण किया गया जिनके बच्चों की आयु 12 वर्ष से कम थी।

उन्होंने बताया कि जनपद में वैक्सीनेशन कराने के लिए युवाओं में पूरा उत्साह नजर आ रहा है। बुधवार को 01 हजार लक्ष्य के सापेक्ष जनपद के 12 केंद्रों पर 805 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। जनपद के कलक्ट्रेट आफिस, सीडीओ आॅफिस और कैराना कोर्ट में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। पूरे जनपद में 18 से 44 का वैक्सीनेशन 80. 50 प्रतिशत रहा।

टीकाकरण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य: सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि जनपद शामली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 जून 2021 से कोविड-19 टीकाकरण के सत्र आयोजित कर 18 से 44 वर्ष तक की आयु वाले व्यक्तियों को कॉविड टीकाकरण कराया जा रहा है। उपरोक्त के संबंध में आप सभी को अवगत कराया जाता है कि कोविड-19 टीकाकरण कराने से पूर्व संबंधित पोर्टल (WWW.COWIN.GOV.IN) या आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण कर स्थान दिनांक एवं समय लेना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा यदि पंजीकरण स्थान एवं समय का पूर्व में एपाइंटमेंट नहीं लिया गया है,तो किसी भी दशा में लाभार्थी का कोविड-19 टीकाकरण नहीं किया जाएगा। जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली एवं वीवी इंटर कॉलेज शामली पर केवल अभिभावक(अभिभावक हेतु जिनके बच्चे 12 वर्ष से कम आयु वाले हैं) हेतु स्पेशल सत्र आयोजित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कृपया उक्त सत्रों पर 12 वर्ष से अधिक आयु वाले बच्चों के अभिभावक एवं अन्य लाभार्थी रजिस्ट्रेशन ना करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Honey Singh: हनी सिंह के शो में नियमों की अनदेखी, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बदलाव, सरकार ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव...

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img