Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए न जलाएं खेतों में पराली और पत्ती: एसपी

  • एसपी ने खेतों पर जाकर पराली और पत्ती नही जलाने के लिए किसानों को किया जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: पर्यावरण और वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए एसपी बिजनौर ने क्षेत्र के किसानों के खेतों पर जाकर किसानों को पराली और गन्ने की सुखी पत्ती नही जलाने के लिए जागरूक किया। जिसके बाद एसपी ने गांव में एक बैठक करके भी यह जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह और सीओ प्रवीण कुमार सिंह नें नांगल थाना क्षेत्र के गांव तिसोतरा में किसानों के खेतों पर जाकर किसानों के साथ वार्ता करते हुए उन्हें पराली और गन्ने की सुखी पत्ती नही जलाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान एसपी ने गन्ने की पत्ती और पराली जलाने से वातावरण को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा की।

जिसके बाद एसपी ने गांव तिसोतरा में एक बैठक का आयोजन करते हुए ग्रामीणों और किसानों से खेतों में गन्ने की सुखी पत्ती और पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में वार्ता करते और पत्ती और पराली नही जलाने का आग्रह किया। इस दौरान हरपाल सिंह, सुखवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, मौ इरफान अहमद, काशिम, कुलबीर सिंह, सरदार बुध सिंह, सोमवीर सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img