Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

अवैध शराब बनाने की भट्टी व उपकरण पुलिस ने किये बरामद, दो गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: पुलिस ने ग्राम बिजौरी में छापामारी कर अवैध शराब बनाने की भट्टी पकड़ी और मौके पर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की,तथा मौके पर 170 लीटर लाहन मिला जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किएऔर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ गजेंद्र पाल सिंह व कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह की देखरेख में पुलिस की टीम ने ग्राम बिजौरी में छापामारी की,जहां टीम ने मौके पर अवैध शराब की भट्टी को संचालित होते हुए पाया। पुलिस ने मौके पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

जिनके नाम मेघा सिंह पुत्र लाला सिंह निवासी मोहल्ला मनुपुरा ग्राम बिजौरी व नौबाहर पुत्र मणिराम निवासी सुरजापुरी ग्राम बिजोरी थाना नजीबाबाद बताए गए है। पुलिस टीम को मौके पर एक प्लास्टिक की जरीकेन में 20 लीटर शराब के अलावा एक बड़ा ड्रम एक तशला व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विजय यादव ,एसआई नरेंद्र यादव, कॉन्स्टेबल मानसिंह, यीशु पवार ,योगेश कुमार शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img