Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

चालक को छोड़ बदमाश कार लूटकर फरार

  • हरिद्वार से सवारी बनकर बैठे थे तीन बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

मंडावली: हरिद्वार से सवारी बनकर बैठे तीन बदमाश कार चालक को पूर्वी गंगा नहर मार्ग ढाबे पर छोड़ कार लूटकर फरार हो गए कार चालक ने मंडावली पुलिस को कार चोरी की तहरीर सौंपी है।

बुधवार की रात्रि 8 बजे देहरादून से अपनी भाभी को छोड़कर वापस लौट रहे बरेली निवासी दीपक शर्मा को हरिद्वार से तीन सवारी नजीबाबाद की ओर आने के लिए मिली जिस पर दीपक ने तीनों को अपनी कार में बैठा लिया उत्तराखंड यूपी की सीमा पर मंडावली थाना क्षेत्र में कोटा वाली नदी पुल के समीप एक ढाबे पर कार चालक पानी की बोतल लेने के लिए नीचे उतरा इतने में मौका देख तीनों बदमाश उसकी कार लेकर फरार हो गए। कार चालक दीपक शर्मा ने बदमाशों द्वारा कार लूटकर फरार हो जाने का शोर मचाया।

मौके पर कुछ लोग पहुंचे तब तक कार बहुत दूर पहुंच चुकी थी जिसके बाद सूचना पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची कार चालक के बताएं अनुसार क्षेत्र के इधर-उधर काफी तलाश किया गया लेकिन बदमाशों का और कार का कोई पता नहीं लग पाया कार चालक दिनेश शर्मा ने मंडावली थाने में कार चोरी की तहरीर पुलिस को सौंपी मंडावली थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कार चोरी की तहरीर मिली है जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img