Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

बालकिशनपुर चौराहे पर एसपी ने किया नवस्थापित पुलिस चौकी का उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बाल किशनपुर चौक पर स्थापित पुलिस चौकी का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बुधवार की दोपहर तीन बजे पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह दल बल सहित बिजनौर-नुरपुर मार्ग स्थित बाल किशनपुर चौक पहुचें। पुलिस अधीक्षक ने वंहा रोटरी क्लब के विश्राम स्थल में नवस्थापित पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्धघाटन किया। एसपी ने जनपद को अपराध मुक्त करने का संकल्प करते हुए एक माह बाद चौकी के जीणोद्धार की बात कही।

37 18

उधर रोटरी क्लब हल्दौर के अध्यक्ष सौरभ ऐरन एवं सचिव अनुज मारवाड़ी ने बताया कि पुलिस द्वारा रोटरी क्लब के यात्री शेड में चौकी स्थापित करने कोई अनुमति क्लब पदाधिकारियों से नही ली गई है। चौकी के उदघाटन में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, भाजपा मंडलाध्यक्ष दर्पण रावल, समाज सेवी विजयपाल सिंह, वरुण प्रताप, हेमेंद्र सिंह, दिनेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img