Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जनता के भरोसे पर खरा उतरने की रहेगी पूरी कोशिश: योगी आदित्यनाथ

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे योगी ने लोकभवन सभागार में कहा कि विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य और 9वीं बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना और सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्या सहित प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सभी भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों का आभार प्रगट करता हूं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक बार फिर विकास और सुशासन की दिशा में अगला कदम रखने जा रहा है।

मैं आभारी हूं, यशस्वी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का जो कि तब राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका में थे, जब उन्होंने हम लोगों पर विश्वास व्यक्त करते हुए हमें उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जब हमारा कोई अनुभव नहीं था। हम सब अनगढ़ थे। मुझे स्वयं एक सांसद के रूप में कार्य करने का ही अनुभव था। तब हम विधायक भी नहीं थे। ऐसे में जब उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में सुशासन की नींव रखने की जिम्मेदारी मिली तो बहुत कुछ सीखना समझना था।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के कारण उनकी मंशा के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाकर हम लोगों ने कार्य शुरू किए और प्रदेश में पहले पांच वर्ष के कालखंड में जबकि कोरोना जैसी महामारी भी थी हम जनता जनार्दन के प्रति अपनी जवाबदेही पूरी कर पाए। उसी के बदले जनता ने जाति, मजहब और कुशासन को नकारकर फिर से प्रचण्ड बहुमत देकर हमें सुशासन और विकास के उन कार्यों को और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

उत्तर प्रदेश तो प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है यहां सब कुछ संभव है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी जी का मार्गदर्शन हमे निरंतर प्राप्त होता है।

मुझे आज एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी निर्वाहन करने का अवसर मिला है, इसके लिए मैं केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद देश के गृहमंत्री अमित शाह उनके साथ रघुवर दास का आभार प्रगट करता हूं। जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसके लिए बिना डिगे पूरी तन्मयता और समर्पण भाव से हम लोग कर्तव्य पूरा करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img