Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: वूमेंस वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी में दिखा उत्साह

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच होने वाले इस निर्णायक मैच से पहले एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड में भारतीय महिला टीम के समर्थन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ी भारतीय ध्वज लेकर मैदान पर एकत्र हुए और टीम इंडिया के पक्ष में जोशीले नारे लगाए। खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम की जीत के लिए प्रार्थना की और कहा कि यह मैच पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बनेगा।इस मौके पर एसबीबीए क्रिकेट अकादमी के कोच राजीव गोयल टप्पू ने कहा कि भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और आज के फाइनल में भी जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों में देशभक्ति और खेल के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

इस दौरान एसबीबीए क्रिकेट अकादमी के सदस्य रणधीर कपूर, मृदुल गर्ग, अमित कौशिक, अमन, युवांश, यशधीर, कैफ, मोहित, रंजित, अक्षत, दिबांग, समीर, अहमद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img