Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Jatadhara Teaser: ‘जटाधरा’ का धमाकेदार टीजर आउट, सोनाक्षी सिन्हा के रौद्र रूप ने जीता दिल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधरा’ का टीजर निर्माताओं ने जारी कर दिया है। टीजर में सोनाक्षी सिन्हा एक दमदार और रौद्र अवतार में नजर आ रही हैं, जो उनके अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग है। उनकी तेज़-तर्रार अभिव्यक्ति और गहन अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

सोनाक्षी ने खींचा सबका ध्यान

वहीं, सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म ‘जटाधरा’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। टीजर में एक्ट्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें उन्हें दमदार और रौद्र अवतार में देखा जा सकता है। अभिनेत्री माथे पर लाल तिलक लगाए, भारी-भरकम गहने पहने हुए और हाथ में तलवार लिए दिख रही है। साथ ही वह क्रोध में अपने दुश्मनों पर हमला करती नजर आ रही हैं।

टीजर में शिव भक्त के रूप में नजर आए सुधीर बाबू

बता दें कि, इसके अलावा फिल्म में अभिनेता सुधीर बाबू के लुक को दमदार तरीके से प्रदर्शित किया गया है। टीजर में अभिनेता शिव भक्त के रूप में नजर आ रहे हैं। सुधीर बाबू गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक लगाए दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह त्रिशूल लेकर सोनाक्षी सिन्हा के किरदार से युद्ध करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म कब रिलीज होगी?

फिल्म ‘जटाधरा’ एक पौराणिक थ्रिलर है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को रोमांचक दृश्यों और डार्क फैंटेसी के साथ जोड़ा गया है। फिल्म के पोस्टर और टीजर में देखा गया कि त्रिशूल, गरजते बादल, भगवान शिव के भक्त और सोनाक्षी सिन्हा का रोद्र रूप दिखाई दे रहा है, जो कहानी को और दमदार और प्रभावशाली बनाता है। जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित, वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शानदार VFX देखने को मिल सकता है। इसका टीजर 8 अगस्त, 2025 को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img