- मुजफ्फरनगर में स्कूल बस हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मुजफ्फरनगर में तीन दिन पहले बुढ़ाना मोड़ पर घने कोहरे में ओवरटेक के दौरान दो स्कूल बसों की आपसी भिड़ंत में दो बच्चों की मौत पर शामली के मेपल्स एकडमी में छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर शोक संवेदनाएं प्रकट की।
मुजफ्फरनगर में गत 17 फरवरी की सुबह घने कोहरे में बुढ़ाना मोड़ के पास ओवरटेक करते समय दो स्कूलों की छोटी बस्सें आपस में भिड़ गई थी। इस हादसे में दस बच्चों को चोटें आई थीं। जिनमें से चार को गंभीरावस्था में मेरठ रेफर कर दिया गया था, जहां दो बच्चों जो भाई बहन थे, की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
इस हादसे पर शनिवार को शामली में सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर शोक संवेदनाएं प्रकट की। साथ ही, मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति और घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहें।

