Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मुफ्त जांचों का लाभ ले रहीं बाहरी लैब

  • इमरजेंसी के मरीजों के लिए शासन स्तर से है मुफ्त जांच की सुविधा
  • निजी लैब उठा रही फायदा, मरीजों के हक पर डाल रही डाका

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की जांच की मुफ्त सुविधा है, लेकिन इसका लाभ मरीजों से ज्यादा निजी लैब उठा रही है। यह लैब मेडिकल की इमरजेंसी स्टैंप लगाकर अपने सैंपलों की जांच करा रही है और मेडिकल प्रशासन को चूना लगा रही है।

मेडिकल की इमरजेंसी में मरीजों की जांच के लिए सरकार पूरी सुविधा देती है। इसके अनुसार मरीजों को मिलने वाली मुफ्त जांच सुविधा में मरीज के सैंपल के साथ डाक्टर द्वारा लिखी गई पर्ची पर इमरजेंसी की मुहर लगी होनी चाहिए। इस मुहर के जरिए मरीजों की जांच मेडिकल में मुफ्त होती है, या बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध है, लेकिन निजी लैबों के कर्मचारी इस स्टैंप का गलत लाभ लेकर मुफ्त जांच करा रहे हैं और इसके बदले अपने यहां आने वाले मरीजों से पैसे वसूल रही है।

मेडिकल में खुले में रखी रहती है मुहर

इमरजेंसी में बने काउंटर पर इमरजेंसी की मुहर खुले में रखी रहती है, इस स्टैंप को कोई भी जांच पर्ची पर लगाकर मेडिकल में जांच करा सकता है। इसी बात का फायदा उठाते हुए निजी लैब खेल कर रही है। पर्ची पर मुहर लगने के बाद मेडिकल में जांच मुफ्त कराते हुए मरीजों के हक पर डाका डाला जा रहा है। सरकार मुफ्त जांच की सुविधा केवल उन मरीजों को देती है, जो मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती होते हैं। जबकि निजी लैब अपने यहां आने वाली जांचों को मेडिकल में कराकर लाभ ले रही है।

सरकारी योजना का लाभ उठाकर होता है खेल

निजी लैबों द्वारा अपने सैंपलों की जांच मेडिकल में कराने के बाद जांच रिपोर्ट में अपने लेटर हेड का प्रयोग करती है। यानी बिना मरीज को मेडिकल में भर्ती कराए जांच कराई जा रही है। यहां तक कि निजी लैबों में टेस्ट कराने का झांसा देकर मरीजों से पैसे की वसूली कर रही है।

निजी लैब मेडिकल की जांच रिपोर्ट पर लगाती है अपना ठप्पा

इमरजेंसी की मुहर लगने के बाद जो जांच की जाती है। उसके आधार पर निजी लैब अपनी रिपोर्ट तैयार करती है और अपने यहां आने वाले सैंपल की रिपोर्ट तैयार करती है। निजी लैब इसके बदले मोटा पैसा वसूलती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img