Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

जरूरतमंदों को चश्मा वितरण सच्ची मानवता: सतेंद्र तोमर

  • लोक स्वास्थ्य सेवा समिति के कैंप में 203 चश्मे वितरित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: लोक स्वास्थ्य सेवा समिति के द्वारा हॉस्पिटल रोड पर नि:शुल्क 20वें चश्मा वितरण कैंप का आयेजन किया गया। जिसमें 203 लोगों को चश्मों का वितरण किया गया।

रविवार को चश्मा वितरण कैंप का शुभारंभ अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें मुख्य चिकित्सक नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अब्दुल बासित द्वारा आधुनिक कंप्यूटर मशीन द्वारा 253 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे के नंबर दिए। साथ ही, मरीजों को आंखों की देखभाल के बारे में बतलाया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर तोमर ने कहा सामर्थहीन लोगोंं को चश्में वितरित करना मानवता और सेवा का पुनीत कार्य है। जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने कहा कि किसी जरूरतमंद की समय से सेवा हो जाए वह बहुत बड़ी सेवा है। अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने कहा अगला कैंप 14 फरवरी 2021 को लगाया जाएगा। महामंत्री संजय कुमार त्यागी ने सभी का आभार किया।

इस अवसर पर महेश शर्मा, डा. उमेन्द्र , नरेंद्र उस्मान, नबील, सुनील, पीयूष, बिट्टू, अजय त्यागी, अनूप, अमन, रवि संगल आदि मौजूद रहे।

रोटरी क्लब के शिविर में 70 लोगों की हुई जांच

रोटरी क्लब शामली द्वारा गुरुद्वारा प्रांगण में एक नि:शुल्क ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन तथा कोलस्ट्रोल की जांच का शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 70 लोगों ने जांच का लाभ उठाया। इस शिविर का आयोजन डा. लाल पैथ लैब के माध्यम से किया गया इसके अंतर्गत रोटरी क्लब शामली द्वारा 70 लोगों की निशुल्क हिमोग्लोबिन तथा कैलोस्ट्रोल की जांच की गई।

रोटरी क्लब शामली का इस शिविर को लगाने का उद्देश्य लोगों में खून की कमी व कोलेस्ट्रॉल की मात्रा की जांच कर उन्हें इनसे होने वाली बीमारियों से अवगत कराना था। इस अवसर पर कैंप चैयरमेन रोटेरियन सुधाकर आर्य रोटेरियन राजकुमार गर्ग सचिव रोटेरियन रुचिर गोयल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img