- बैंक मैनेजर समेत 9 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्य संवाददाता |
सहारनपुर: गिरोह बनाकर और फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर लग्जरी गाड़ियां बेचने वालों पर पुलिस ने आखिरकार शिकंजा कस दिया। इस मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही14 लग्जरी गाड़ियां भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
शनिवार को पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली व क्राइम ब्रांच की एसओजी टीम ने सफलता पायी है। बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर में संगठित गैंग बनाकर फर्जी तरीके से कागज तैयार कर लग्जरी गाड़ियां बेचने वाले बैंक मैनेजर सहित 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह से 14 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई हैं। राजेश कुमार ने बताया कि गैंग फर्जी कागजात तैयार करके गाड़ी पर बैंक से लोन लेकर धोखाधड़ी करके लोगों को विश्वास में लेकर लोन लेने के बारे में न बताकर बेच देता था।
बताया कि इन लोगों ने सहारनपुर के अंबाला रोड पर बालाजी कार सेल और परचेज के नाम से आॅफिस बना रखा था। वहीं पर उन गाड़ियों को रखकर जो भी ग्राहक आते थे, उनको ये लोग धोखाधड़ी से यह गाड़ियां बेच दिया करते थे। उन लोगों को यह भी नहीं बताया करते थे कि इन गाड़ियों पर लोन है, इसी को लेकर जब लोगों द्वारा शिकायत आई तो थाना सदर बाजार व थाना नगर कोतवाली में तीन से चार मुकदमें भी पंजीकृत किए गए थे। उन्होंने बताया कि गाड़ियों पर लोन कराने को लेकर बैंक की मिलीभगत भी सामने आई है। गिरफ्तार लोगों में बैंक मैनेजर राजीव माहेश्वरी भी शामिल है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1-सिद्धान्त सिरोही पुत्र अनिल कुमार निवासी प्रेमविहार दिल्ली रोड थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
2-बिन्नी पुत्र पुरूषोत्तम डंग निवासी न्यू पटेल नगर मैदा मिल थाना सदर बजार, सहारनपुर।
3-राजीव महेश्वरी पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम महेश्वरी निवासी मकान नंबर- 6/5513 माधवनगर थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर।
4-बादल पुत्र राजेश शूद निवासी खलासी लाईन दुगार्पुरी थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
5-मनीष पुत्र गुलशन निवासी, वेस्ट सागरपुर थाना सागरपुर साउथ वेस्ट नई दिल्ली।
6-सोनू उर्फ सुनील पुत्र तिलकराज निवासी,ज्वाला नगर गली नं0 3 थाना को0नगर, सहारनपुर।
7-आशीष कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी,ग्राम शेखपुरा थाना खत़ौली, मु0नगर।
8-रोहित पुत्र अशोक कुमार निवासी, कैलाश पुरी एक्सटेन्शन पालम कालोनी नई दिल्ली।
9-पंकज गुजराल पुत्र अश्वनि कुमार गुजराल निवासी श्याम नगर कालोनी भूतेश्वर थाना मंड़ी, सहारनपुर।

