- वर्धमान कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष ने रखी जांच की मांग
- डीएम के नाम एसडीएम को दिया शिकायत पत्र
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: वर्धमान कालेज में नकली मार्कशीट लगाकर कम अंकों वाले छात्रों के प्रवेश कराए जा रहे है और ज्यादा अंक वाले छात्र चक्कर लगा रहे है। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने डीएम से शिकायत कर जांच की मांग की है।
वर्धमान कालेज बिजनौर में प्रवेश के लिए मारामारी मची हुई है। आरोप है कि कुछ बाबू और चपरासियों से सेटिंग गेटिंग कर नकली मार्कशीट लगाकर प्रवेश कराए जा रहे है। इसके बदले में मोटी रकम भी वसूली जा रही है।
आर्य युवा दल के छात्र संघ अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने इसका भंडाफोड़ दिया है। वर्धमान कॉलेज के बाबू और चपरासियों पर आरोप लगाते हुए डीएम को दिए शिकायत पत्र में कहा कि वर्धमान कॉलेज में कम अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं को डोनेशन के नाम पर पैसे लेकर प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैरिट लिस्ट में आए छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे मेधावी छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। इस मामले में डीएम रमाकांत पांडेय से जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की गई है।

