- इससे पूर्व भी औषधि निरीक्षक को दो बार किया जा चुका सम्मानित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव अनीता सिंह की ओर से नकली दवाओं का कारोबार करने वाले की निर्माण शालाओं और आरोपियों के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर कराने पर जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी उन्हें दो बार सम्मानित किया जा चुका है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव अनीता सिंह की ओर से दिए गए प्रशस्ति पत्र में बताया गया कि जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में कार्यरत जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने 28 जुलाई 2020 को सूचना के आधार पर पुलिस बल एवं अन्य औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम के साथ जनपद मेरठ में लगभग 25 लाख रूपये की नकली/संदिग्ध औषधियोंं पंकड़ी थी।
इसमें संगठित गिरोह के तीन अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत भी कराया। इससे पूर्व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने औषधि निरीक्षक मिश्रा को 16 जुलाई 2018 को सम्मानित किया था।
उस दौरान उन्होंने जनपद अमरोहा में लगभग तीन करोड़ की नकली एवं नशीली औषधियां पकड़ी थी। इसके अलावा 29 अक्तूबर 2018 को औषधि नियंत्रण विभाग उत्तराखंड अधिकारियों के साथ रूड़की स्थित अवैध निर्माणशाला एवं विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था।

