Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

फलावदा पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़, दो घायल

  • कार से बछिया और कटान के औजार बरामद

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: थाना क्षेत्र के गांव बातनौर के जंगल में पिछले दिनों हुई गोकशी की घटना के खुलासे के लिए सक्रिय चल रही फलावदा पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की इस मुठभेड़ में दो को तस्कर घायल हुए हैं। तस्करों की गाड़ी से बछिया व नशे के इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं।

थाना प्रभारी राजेश कंबोज ने बताया कि पुलिस द्वारा पिछले कई दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव बातनौर गांव में हुई गोकशी की घटना वर्कआउट करने के लिए सर्विलांस की मदद से खोजबीन में लगी थी। शुक्रवार की मध्यरात्रि मुखबिर की सूचना पर गोकशों को घेरने का प्रयास किया गया। कार सवार गो तस्करों ने महलका-सकौती मार्ग स्थित काली नदी के पास पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो गो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए।

13 2

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रिहान निवासी मोहल्ला ऊंचा फलावदा तथा हर्रा निवासी अकरम बताया। पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए तस्करों की गाड़ी डस्टर से पशुओं को बेहोश करने वाले इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा गाड़ी से गोकशी के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। गाड़ी में एक बछिया भी बरामद हुई है। पुलिस ने घायल गो तस्करों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img