Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद चाहते थे उनके मारने के बाद लोग उन्हे अच्छा इंसान के रूप में याद करे।

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। जूनियर महमूद काफी समय से बीमार थे। कैंसर के चलते 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। उनके एक दोस्त द्वारा पता चला की पेट का कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच गया था।

77

बता दे कुछ दिन पहले महमूद ने अपने दोस्त जीतेंद्र और सचिन पिलगावकर से मिलने की इच्छा जाहिर की और इसके बाद जीतेंद्र और सचिन पिलगावकर तुरंत जूनियर महमूद का हालचाल जानने के लिए उनसे मिलने पहुंचे। जूनियर महमूद ने कहा उनके मारने के बाद लोग उन्हे अच्छा इंसान के रूप में याद करे।

79 1

गुजरते साल में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये सबसे ज्यादा दिल दुखाने वाली खबर रही। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के घर पर कई फिल्मी सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मशहूर अभिनेता रजा मुराद भी जूनियर महमूद को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर पर पहुंचे हैं।

82 1

जूनियर महमूद को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर विलेन रजा मुराद उनके घर पहुंचे हैं। इस दौरान रजा मुराद ने मीडिया से बातचीत कर जूनियर महमूद के टेलेंट की सराहना की। उन्होंने जूनियर महमूद की फिल्मों के नाम लेते हुए कहा, ‘कितने भी बड़े सुपरस्टार क्यों न हों, जूनियर महमूद की फिल्मों में जरुरत पड़ती ही थी।’

56 2

रजा मुराद ने कहा, ‘बहुत से सपरस्टार्स हैं, जिनके बच्चे कुछ नहीं कर पाए, ये टेलेंट किसी की जगीर नहीं है। एक रेलवे ड्राइवर का बच्चा नईम सैय्यद कितने बड़े चाइल्ड स्टार सुपरस्टार बने। ये तो ऊपर वाला जिसको टेलेंट देता, दे देता है।’ उन्होंने कहा कि जूनियर महमूद वह कलाकार थे, जिसके नाम पर बॉक्स ऑफिस के टिकट बंटते थे।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img