Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

मशहूर कव्वाल अफजाल साबरी का निधन, शोक की लहर

  • इकबाल अफजाल साबरी की जोड़ी ने बॉलीवुड में बनाई थी पहचान

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: कव्वाली की दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय पहचान रखने वाले देवबंद के मशहूर कव्वाल अफजाल साबरी का सोमवार को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 73 साल के थे। अफजाल साबरी अपने बड़े भाई इकबाल साबरी के साथ मिलकर गाते थे। दोनों भाईयों ने बोलीवुड में भी अपना लोहा मनवाया और दर्जनों हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अफजाल साबरी के निधन से देवबंद से लेकर बॉलीवुड तक शोक की लहर है।

वर्ष 1949 में देवबंद के मोहल्ला किला निवासी संगीत के उस्ताद बशीर अहमद के यहां जन्में अफजाल साबरी ने अपने बड़े भाई इकबाल साबरी के साथ मिलकर गायकी का फन सीखा। और कई दशकों तक बोलीवुड पर राज किया। इकबाल साबरी का करीब सात साल पूर्व निधन हो गया था।

जिसके बाद से ही अफजाल साबरी भी बीमार रहने लगे थे। और वह गायकी की दुनिया से पूरी तरह अलग हो गए थे। सोमवार शाम अफजाल साबरी ने लम्बी बीमारी के बाद नगर के मोहल्ला किला स्थित अपने पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर के बाद उनके आवास पर लोगों को तांता लगना शुरू हो गया। करीब 25 वर्षों तक कला के क्षेत्र में अपनी धाक जमाने वाले और प्यार किया तो डरना क्या, राजकुमार और गुलाम-ए-मुस्तफा जैसी मशहूर फिल्मों में आवाज दे चुके अफजाल साबरी का इंतकाल कला व साहित्य क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

सिर चढक़र बोलता था इनकी आवाज का जादू

इकबाल-अफजाल साबरी की सुरीली आवाज का जादू श्रोताओं के सिर चढक़र बोलता था। दोनों भाई सुहैल खान के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में तेरी जवानी बड़ी मस्त मस्त है कव्वाली गाते हुए सिलवर स्क्रीन पर भी नजर आए थे। अफजाल साबरी के निधन पर साहित्य व कला क्षेत्र से जुड़े लोगों समेत क्षेत्रवासियों ने गहरे दुख का इजहार किया है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...

Gold Silver Rate: कीमती धातुओं में उछाल, चांदी 2.44 लाख, सोना 1.55 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों...

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...
spot_imgspot_img