जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से, एलकेजी, यूकेजी, के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम का आरंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वन्दना द्वारा किया गया। इसके पश्चात विधिपूर्वक रंगारंग कार्यक्रम आरंभ हुआ जिसमें कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रमों जैसे सोलो डान्स, ग्रुप डान्स, स्किट, ड्रामा, देशभक्ति नाटक तथा मैशअप जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम के अन्त में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि आक्सफोर्ड स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्या विनीता शर्मा एवं वर्तमान प्रधानाचार्य रंजन त्यागी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी से हया नवाब को प्रथम, दीक्षा को द्वितीय तथा अनन्या को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर मुंशफ 9927141994

