Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

जानिए, फैंस ने क्यों कहा प्रियंका में शो जीतने की काबिलियत है ?

जनवाणी  ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी का विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 16 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हर रोज इस घर में कुछ नया देखने को मिल रहा है। हालिया एपिसोड में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान अर्चना ने शिव का गला पकड़ लिया। इस हाथापाई में शिव ठाकरे को चोट लग गई है। इसके बाद दोनों को कन्फेशन रूम में बुलाया गया जहां पर बिग बॉस ने इस बात का फैसला शिव ठाकरे पर छोड़ दिया।

16 11

जिसके बाद शिव ने अर्चना को घर से बाहर निकालने की मांग की। वहीं बिग बॉस ने भी शिव के फैसले को सही माना और अर्चना को घर से बाहर निकाल दिया। जहां सभी घरवाले अर्चना के बाहर जाने का जश्न मना रहे थे वहीं प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना को संभालती नजर आईं।

दरअसल, जैसे ही बिग बॉस ने अर्चना से ये कहा कि उन्हें घर से बेघर किया जाता है वैसे ही अब्दु रोजिक से लेकर टीना दत्ता तक सभी सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना को समझाती नजर आईं। बता दें कि जब शिव और अर्चना एक दूसरे से लड़ रहे थे तो उस वक्त भी प्रियंका बीच बचाव करती दिखाई दी थी।

प्रियंका का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका की हर तरफ लोग तारीफ करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग प्रियंका की वाहवाही करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों का ये मानना है कि प्रियंका के अंदर इस शो को जीतने की काबिलियत है।

अर्चना गौतम के घर से बाहर निकलने के साथ ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई है। फैंस लगातार उन्हें शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही अर्चना गौतम के ऑफिशियल अकाउंट से उनकी एक तस्वीर शेयर की गई है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये फोटो अर्चना ने शेयर की है या फिर उनके टीम ने की। वहीं कुछ लोगों का ये मानना है कि अर्चना गौतम को सीक्रेट रूम में रखा गया है और वो जल्द ही इस शो में वापसी करने वाली हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img