Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

‘गोविंदा मेरा नाम’ फिल्म में रणबीर कपूर का कैमियो देख सरप्राइज हुए फैंस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ गई है। फिल्म में बहुत सारी कॉमेडी के साथ-साथ क्राइम और सस्पेंस को भी जोड़ा गया है, जिसने दर्शकों को खुश कर दिया। इसके अलावा, इस फिल्म में कियारा आडवाणी का आइटम सॉन्ग ‘बिजली’ भी हर किसी को पसंद आ रहा है। लेकिन अब फिल्म में दर्शकों को एक सरप्राइज पैकेज भी मिला है। विक्की कौशल की ‘गोविंदा मेरा नाम’ में रणबीर कपूर नजर आए हैं। रणबीर ने इस फिल्म में छोटा सा कैमियो किया है, जिसमें वह पूरी तरह बवाली स्टाइल में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

दरअसल, रणबीर कपूर फिल्म के गाने ‘बिजली’ में नजर आ रहे हैं, जिसमें कियारा और विक्की का रॉकिंग डांस है। इस गाने में रणबीर कपूर भी कियारा आडवाणी के साथ धांसू डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के फैंस के बीच उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जो गाने का ही एक छोटा सा क्लिप है। इस वीडियो में रणबीर कपूर का लुक बवाली स्टाइल में है। रणबीर के लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी शर्ट के बटन खोल रखे हैं और माथे पर एक रुमाल बांधा हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम भी लग रहे हैं।

विक्की कौशल की फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। कई फैंस को यह फिल्म मजेदार लगी। तो कुछ ने फिल्म को ठीक-ठाक कहा है।

एक फैन ने विक्की की तारीफ करते हुए उन्हें अमेजिंग एक्टर बताया। साथ ही उनके डांस की तारीफ की। इसी तरह कुछ लोगों ने फिल्म को थिएटर पर रिलीज करने की बात भी कही है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह थिएटर पर रिलीज हो सकती थी। विक्की ने शानदार काम किया है। भूमि, कियारा और पूरी कास्ट अच्छी है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img