Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

कार्यकाल पूरा होने पर चेयरमैन हाजी वाजिद हसन की विदाई

  • पालिका चेयरमैन ने अपने कार्यकाल की उपब्धियां गिनाई

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: नगर पालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन का कार्यकाल समाप्त होने पर कस्बे के नागरिकों एवं पालिका प्रशासन के द्वारा चेयरमैन का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर विदाई दी। मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन का कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। विदाई समारोह में अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर और पालिका प्रशासन के द्वारा चेयरमैन हाजी वाजिद हसन का फूल मालाओं से स्वागत किया।

चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने कहा कि दस साल के कार्यकाल में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में कस्बे के गरीब लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले मकान बनवाने के साथ ही गरीब महिलाओं और वृद्धों की पेंशन व गरीब लोगों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया है। इस दौरान पालिका प्रशासन की टीम मोजूद रही

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img