Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

एनएचएआई और शामली पुलिस की लापरवाही से हुई किसान की मौत

  • पूर्व मंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों को टवीट कर शिकायत की

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली में मेरठ-करनाल हाइवे पर गड्ढे में बाइक गिरने से घायल की उपचार के दौरान मौत होने के मामले में एनएचएआई और शामली कोतवाली पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। पूर्व मंत्री और रालोद ने योगराज सिंह ने पुलिस के आला अधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत की है।

मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव का बडौत के निकट 21 मार्च को सड़क में गड्ढे के कारण एक व्यक्ति बिजेंद्र शर्मा निवासी गांव सरनावली जनपद मुजफ्फरनगर की गंभीर घायल हो गए थे। बिजेंद्र शर्मा की बाइक गड्ढे में गिर गई थी जिसमें सड़क पर गिरकर बिजेंद्र की रीढ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

27 मार्च को उपचार के दौरान बिजेंद्र शर्मा की मौत हो गई थी। इस मामले में एक अप्रैल को मृतक बिजेंद्र के पुत्र संजीव शर्मा ने शामली कोतवाली में तहरीर देते हुए लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई द्वारा बनाई गई सड़क में गड्ढे के कारण हुई मौत के संबंध में विभाग के जेई और एसडीएओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

65 4

पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने इस बाबत पुलिस के आला अफसरान को ट्वीट करते हुए शिकायत दर्ज कराई कि शामली पुलिस की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को फोन कर अवगत कराया था लेकिन उन्होंने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को बचाते हुए उक्त गड्ढे को रातो रात भरवा दिया और बाइक भी पीड़ित पक्ष को सौंप दी थी। इस मामले में योगराज सिंह के ट्वीट पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस मामले में सीओ सिटी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img