Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

फावड़े से काटकर किसान की हत्या

  • सोते समय किया हमला, पड़ोसी पर हत्या का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक किसान की सोते समय फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। जिसे मृतक का पड़ोसी बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

थाना भोपा क्षेत्र के गांव इलाहाबास निवासी 55 वर्षीय किसान राजवीर पाल पुत्र नकली अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था। देर रात एक व्यक्ति ने राजवीर पर सोते समय फावड़े से वार किया। आरोप है कि राजवीर पर पड़ोस के चकित ने तब तक वार किया जब तक वह मर नहीं गया। राजवीर की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

91

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने मृतक के घर पहुंच कर जानकारी ली। गुरुवार सुबह फॉरेंसिक टीम मय डॉग स्क्वायड ने किसान के घर में घटनास्थल के आसपास जाकर जांच शुरू की। हत्यारोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। मृतक के परिवार में 2 पुत्र और पत्नी है। मृतक की पत्नी सुदेश देवी ने चकित उर्फ अंकित पुत्र जयविन्दर के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img