Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

आंदोलन की मजबूती को किसान गाजीपुर बार्डर रवाना

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: किसान आन्दोलन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र से दर्जनों से अधिक किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। गाजीपुर बॉर्डर के चल रहे धरने को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव अरिवन्द पंवार के नेतृत्व में दर्जनों लोग गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए।

गाजीपुर जाने से पूर्व अरविन्द पंवार ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों का जबाब अब जनता देगी। राकेश टिकैत की आंखों से निकले एक एक आसूं की कीमत भाजपा सरकार को चुकानी पड़ेगी। किसान इतना कमजोर नही है कि उसे लाठी के जोर पर उठाया जा सके।

अरविंद पंवार ने कहा कि किसानों पर लाठियां पड़ने के बाद किसान एकजुट हो गया है। जिसकी बानगी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पंचायत में भी देखने को मिली थी। अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

गाजीपुर जाने वालों में अरविंद पंवार, कपिल पंवार, नीरज पंवार, पप्पू पंवार, सूरज पंवार, पंकज पंवार आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img