जनवाणी संवाददाता |
चादीनगर: मन्सुरपुर गांव मे खेत पर सो रहे एक 65 वर्षीय किसान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो चारपाई पर मृतक का शव पडा हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुच गयी और छानबीन की। पुलिस ने शव का पचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
मन्सुरपुर निवासी 65 वर्षीय मदन पुत्र शिवचरण ने गांव के ही कविन्द्र उर्फ बिट्टू पुत्र सोरण के खेत उघाई पर ले रखे है। जिसमे भिडीं बो रखी है। मदन देर शाम खाना खाने के बाद खेत पर सोने के लिए आ गया। जहा बदमाशों ने उसको तीन गोली मारकर हत्या कर दी।

सुबह मृतक के बेटे सोनू,मोनू, गोल्डी जब खेत पर पहुंचे तो उन्हें अपने पिता की चरपाई के पास जाकर देखा और आवाज लगाई जब उन्होंने उठाने का प्रयास किया तो देखा की उनकी गोली मारकर हत्या की गयी है। जिससे परिजनों मे हडकंप मच गया। उन्होंने तुरंत ग्रामीणो को बताया मौके पर ग्रामीण भी दौडकर पहुच गये।
सूचना पाकर चांदीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जहा उन्हे तीन खोखे मिले। मृतक को दो सर और एक हाथ मे गोली मारी गयी। परिजन ने बताया की एक माह पहले गांव मे ही उनकी लडाई हुयी थी रजिशं के चलते हत्या की आशंका मानी जा रही है। पुलिस ने शव का पचंनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

