जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछली बार जब मैं मेरठ आया था तो पुराने रास्ते से आया था। आज जब मैं मेरठ आया हूं तो बने हुए एक्सप्रेस-वे से आया हूं। मुझे बहुत खुशी हुई। मैं मेरठ की जनता का हृदय से अभिनंद करता हूं, स्वागत करता हूं। मुझे ये कार्य करने का सौभाग्य मिला, ये मेरा परम भव्य है। मेरठ वीरो की भूमि है।
स्वाधीनता का इतिहास मेरठ से जुड़ा हुआ है। इसलिए स्वभाविक रूप से ऐतिहासिक भूमि को दिल्ली से जुड़ते समय विकास की नई प्रक्रिया नये विजन के साथ यहां का विकास होगा। इसकी खुशी सभी लोगों के मन में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों का जीवन स्तर को उठाने के लिए गांव-गरीब मजूदर किसानों के लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया। उनकी स्मृति को याद करते हुए सरकार ने यह निर्णय किया है कि किसान अन्नदाता नहीं होगा, बल्कि ऊर्जादाता होगा।

