Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

किसान की ईंट से पीट-पीटकर निर्मम हत्या

  • पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने की घटना स्थल की जांच
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, किसान की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: थाना क्षेत्र के गांव रहदरा मार्ग प्याऊ के समीप बीती रात बदमाशों ने एक किसान को धारदार हथियार और र्इंट से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने घायल को मेरठ के निजी अस्तपाल में भर्ती कराया।

जहां गुरुवार अलसुबह उपचार के दौरान उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की खबर लगने पर थाना पुलिस व फॉरेंसिंक टीम ने घटना स्थल पर गहनता से जांच की। पुलिस नौकरों पर हत्या करने की आशंका जता रही है। पुलिस ने खेत मालिक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

13 25

गांव रहदारा निवासी सीनू उर्फ गौतम त्यागी (42) पुत्र राजबल बुधवार शाम गांव के ही युवक के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षितगढ़ किसी काम से आया हुआ था। सीनू को परीक्षितगढ़ से गांव लौटते समय बदमाशों ने धारदार हथियार व र्इंट से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर कुलवेन्द्र के खेत में फेंक दिया।

कुलवेन्द्र खेत पर पहुंचा तो सीनू को घायल अवस्था में देख परिजनों को खबर दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार अलसुबह उपचार के दौरान किसान सीनू की मौत हो गई। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया।

12 24

सूचना पर सीओ सदर देहात पूनम सिरोही, थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र व फॉरेंसिंक टीम ने घटनाथल पहुंची और कई घंटी की जांच के बाद सीनू के कपडे, चप्पल एवं मौके खून से लथपथ ईंट को सील कर अपने साथ ले गए। पुलिस मान कर चल रही है कि किसान कुलवेन्द्र के नौकरों की किसी बात को लेकर सीनू से विवाद हुआ होगा। जिस पर उसके नौकरों ने धारदार हथियार व ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कुलवेन्द्र की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीनू की हत्या पर उसकी पत्नी रेखा, पुत्र-पुत्री व अन्य परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img