Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में किसान बेहाल-परेशान और बर्बाद है: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्नदाता किसान सबसे ज्यादा मुसीबत में है। भाजपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। तमाम वादे करने के बावजूद भाजपा सरकार ने किसानों के साथ कोई वादा पूरा नहीं किया है। कृषि निवेशों की महंगाई के कारण किसानों की आय दोगुनी करने वाली भाजपा सरकार ने किसानों की आय आधी कर दी है। भाजपा सरकार किसानों के लिए काल बन गई है।

उत्तर प्रदेश के किसान पर असमय बारिश ओलावृष्टि की चोट के साथ आवारा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद करने की आफत से तबाही मची है। रोज टूटते हाईटेंशन तारों से खेत के खेत जल कर राख हो रहे हैं। नमी और दूसरी वजहें दिखाकर क्रय केन्द्रों पर किसान का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। महोबा में आंधी बारिश से 25 बीघे में तैयार गेहूं चना की फसल बर्बाद हो गई। सदमा लगने से किसान की मौत हो गई। किसान ने बैंक से 2 लाख का कर्ज लेकर फसल बोई थी। हजारों किसान इस संकट से जूझ रहे हैं।

हर तरफ से शिकायतें आ रही है कि भाजपा सरकार में अधिकांश गेहूं की खरीद प्राइवेट कम्पनियां कर रही है। किसान को एमएसपी नहीं मिल रही है। बिचौलिए औने पौने दाम पर खरीद रहे है। सरकार पूरी खरीद भी नहीं कर रही है। भाजपा ने जता दिया है कि वह किसानों की शोषक और पूंजी घरानों की पोषक है। किसान को उपज का मूल्य और लागत तक नहीं मिल रहा है।

भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का अब जिक्र तक नहीं करती है। बारिश ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं बंट रहा है। सरकार अभी किसानों की क्षति का सर्वे ही नहीं कर पाई है। किसान की फसल बीमा योजना धोखा साबित हो रही है। किसान की फसल बीमा का लाभ सिर्फ बीमा कम्पनियां ले रही है।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान बेहाल, परेशान और बर्बाद है। किसान की कहीं सुनवाई नहीं है। भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों की हितचिंता में किसान को हर तरह से शोषित, वंचित और पीड़ित बना रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img