Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

किसानों को एक पखवाड़ा से नहीं मिल रही खाद

  • गोदाम प्र​भारी के पॉजिटिव होने से गोदाम पर ताला

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: सहकारी गन्ना विकास समिति पर गत एक पखवाड़े से किसानों को खाद नहीं मिल रही है। गोदाम प्रभारी कोरोना पॉजेटिव होने के कारण गोदाम बंद है। अभी तक किसी अन्य की नियुक्ति नहीं हो पाई है जिस कारण किसान परेशान है।

सहकारी गन्ना विकास समिति ऊ न के गोदाम पर तैनात बाबू सुखपाल सिंह पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद कोरोना से ग्रसित हो गए जिस कारण गन्ना समिति गोदाम पर ताला लग गया तथा खाद का वितरण भी बंद हो गया एक पखवाड़े से समिति में खाद वितरण के लिए किसी अन्य बाबू की नियुक्ति नहीं हो पाई जिस कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है जिससे किसान परेशान हैं।

इस संबंध में गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धीरेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि गोदाम प्रभारी सुखपाल सिंह कोरोना पजिटिव हो गए जिस कारण गोदाम बंद है कोरोना के कारण कर्मचारी चार्ज लेने को तैयार नहीं है। एक-दो दिन में अन्य कर्मचारी को चार्ज दिया जाएगा तथा खाद वितरण कराया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img