- शुगर मिल एवं गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों को दे रहे हैं सह फसली का सुझाव
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष एम आर खान ने किसानों को आय बढ़ाने के लिए गन्ने के साथ सह फसली खेती करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सह फसली खेती से गन्ने की पैदावार भी अच्छी होती हैं और किसानों को अधिकतम आमद मिलती है।
मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने बताया कि किसान भाई गन्ने की फसल के साथ कई प्रकार की अन्य फसलों की पैदावार भी कर सकते हैं।
इस तरह किसान गन्ने की फसल के साथ-साथ तिलहन, दलहन आदि की खेती करके अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष उनके चीनी मिल क्षेत्र में लगभग 47,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल उगाई गई थी। जो इस बार बढ़कर 50,000 से ऊपर क्षेत्रफल पहुंच जाएगा।
उन्होंने बताया कि गन्ने की फसल के साथ सह फसली खेती करने से भूमि की उर्वरक शक्ति भी बढ़ती है और और गन्ने के साथी ही साथ सह फसली की पैदावार भी अच्छी रहती है। उन्होंने बताया कि किसानों को सह सहफसली खेती करने का सुझाव दिया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के किसानों की अतिरिक्त आमदनी बढ़ाई जा सके।

