Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कस्बा करनावल में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

  • धरने में काले कानूनों के खिलाफ किसानों को किया जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: कस्बा करनाल के शिव मंदिर में पिछले 18 दिन से आंदोलनरत किसानों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा।धरने के दौरान किसानों ने मौजूद अन्य किसानों के आसपास के लोगों को तीनों कृषि कानून के बारे में बताया कि यह काले कानून किसानों के हित में नहीं है। इसे लेकर किसानों को कानून के बारे में समझाया गया।

गौरतलब है कि कस्बा करनावल के शिव मंदिर में पिछले 18 दिनों से करनावल उपभोक्ता मंच के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। यह अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 18 वे दिन भी जारी रहा। यहां काफी संख्या में धरने में मौजूद किसानों ने बताया कि वह दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में इस धरने को अंजाम दे रहे हैं। तीन काले कृषि कानून के खिलाफ किसानों के इस धरने प्रदर्शन का गुरुवार को 18वां दिन था।

इससे पूर्व बुधवार को किसानों ने कस्बे में ट्रैक्टर एकता संदेश रैली निकालकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी थी।गुरुवार को धरना पर धरने में किसानों ने मौजूद अन्य किसानों व ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीनों काले कानूनों के बारे में अवगत कराया और उनकी बारीकियों को समझाया कि यह किसानों के हित के लिए कितने विरोध में हैं।

इसे को लेकर किसानों ने हुंकार भरते हुए तीनों कृषि कानून किसानों के हित के हैं और इन्हें किसी भी सूरते हाल में किसान लागू नहीं होने देंगे। इस दौरान किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि आंदोलन चाहे जितना भी लंबा खींचे। लेकिन किसान इसे लागू नहीं होने देंगे इस मौके पर धरने की अध्यक्षता मास्टर सुरेंद्र व संचालन रामपाल दादा ने किया। जबकि मुख्य रूप से दीपक, बिट्टू, लोकेश, मोंटी, राहुल जडॊदिया, वीर सिंह, गौरव इंद्रपाल मास्टर, ओमप्रकाश ठेकेदार, रूपेश सभासद, अशोक मलिक कालूराम, बीरबल व सरदार सिंह बलजीत
आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img