Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

ट्रेंच विधि से गन्ना सहफसली के जरिए किसान लाभ कमाएं

  • सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किसान गोष्ठी

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गांव नौनांगली में आयोजित किसान गोष्ठी में बसंत कालीन गन्ने की बुवाई के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को गांव नौनागली में सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के गन्ना विशेषज्ञ डा. विकास मलिक ने किसानों को बसंतकालीन गन्ने की बुवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसान ट्रेंच विधि द्वारा गन्ने की सहफसली खेती कर अधिक लाभ कमा सकता है। बुवाई के समय गन्ने के बीज का शोधन अवश्य करें। गन्ने के ऊपरी सिरे की बुवाई की जाए। साथ ही, गन्ने में आने वाले चोटी बेधक रोग के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कहा कि इस कीट की पांच पीढ़ी होती है। इसकी रोकथाम हेतु गन्ने पौधे की कटाई जड़ के पास से करें पोगला न छोड़े जिससे चोटी बैठक कीट से बचा जा सके। उन्होंने सीओएलके 14201 सीओ15023 गन्ने बीज की बुवाई करने का सुझाव दियाद्ध

गोष्ठी में उप गन्ना प्रबंधक बलराज सिंह, जॉन इंचार्ज नीरज पवार, सीओ परविंदर, हर्षित राठी आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img