जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: ट्रैक्टर ट्रॉली में अपने निजी कार्य के लिए मिट्टी भरकर घर ला रहे किसानों पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक से जुड़े किसानों ने नांगल थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

