Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

जैविक खेती से उत्पादन बढ़ाए किसान: विधायक

  • कृषि मंडी में दो दिवसीय किसान गोष्ठी आयोजित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 30 नान एनएचएम के अंतर्गत जनपद के कृषि उत्पादन मंडी परिसर में दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सोमवार को मंडी में आयोजित किसान गोष्ठी का उद्घाटन सदर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर सदर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने किसानों से कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने किसानों को कहा कि जैविक प्रक्रिया से खेती करने पर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है एवं अत्याधिक उपज पैदा होती है। जिससे किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि रासायनिक प्रक्रिया से खेती करने में किसानों को अधिक लागत लगानी पड़ती है उत्पादन क्षमता कम होता है और साथ ही साथ उर्वरा शक्ति का दोहन होता है।

उन्होंने कहा कि असमतल भूमि में अत्यधिक उत्पाद करने के लिए ड्रिप सिंचाई करने को कहा साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत कृषकों को शासन द्वारा अनुदान देने का प्रावधान किया गया है ताकि किसानों की आय दोगुना हो सके।

सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि आय बढ़ाने के लिए फसलों के साथ-साथ सब्जी की खेती भी करनी चाहिए। जिला उद्यान अधिकारी हरित कुमार ने औद्यानिक कार्यक्रमों तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दी। सदर विधायक ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर उत्तम प्रकार की खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को शाल देकर सम्मानित किए।

इस अवसर पर सीवीओ यशवंत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. हरिशंकर, डा. शीशपाल सिंह, डा. विकास मलिक, डा. सतीश कुमार, डा. ओमकार सिंह, राजीव सिंह, मधु चौधरी खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी एवं जनपद के प्रगतिशील किसान मौके पर उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img