Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

किसानों का बेमियादी धरना 19 वें दिन भी रहा जारी

जनवाणी  संवाददाता  |

कैराना:  करीब एक साल पहले शुरू किए गए पानीपत के सिवाह से नगीना तक फोरलेन 709 एडी का निर्माण कार्य चल रहा है। 19 दिन पहले गांव मवी के पास फोरलेन पर बन रहें निर्माणाधीन पुल एवं अंडरपास का निर्माण कार्य बंद कराते हुए किसान और ग्रामीणों ने ग्राम मवी के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था।

किसानों की मांग है कि पंजीठ चौराहे पर भी क्रासिंग के लिए पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य करा जाए। किसानों द्वारा लगातार प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक भी कोई समाधान नहीं निकल सका।

एक दिन पहले भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह तथा सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी धरना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन किसानों ने भाजपा नेताओं के आश्वासन के बाद भी धरना समाप्त नहीं किया। जिसके चलते मंगलवार को 19 वें दिन भी किसानों का बेमियादी धरना जारी रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img