Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

महापंचायत को सफल बनाने की तैयारी में जुटे किसान

  • नजीबाबाद में किसान नेताओं की बैठक व जनसम्पर्क अभियान चला

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: किसान आंदोलन को तेज करने के लिए बिजनौर के आईटीआई ग्राउंड में होने वाली किसानों की महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने नजीबाबाद तहसील के दर्जनों गांवों में किसानों की चौपाल लगाकर किसानों से सम्पर्क कर कल बिजनौर में होने वाली किसानों की महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।

भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने नजीबाबाद तहसील के ग्राम खाईखेड़ी, बड़ा पैमार, कर्मशखेडी, शेखपुरा लाला, खानपुर, बौरेकी, बसेड़ा, गुनियापुर, नंगला आदि दर्जनों गांवों का दौरा करते हुए किसानों को जानकारी दी कि यह समय किसान के लिए करो या मरो का समय है केंद्र व प्रदेश की सरकार अपनी तानाशाही दिखाते हुए तरह तरह की साजिश के बल पर किसान आंदोलन को उखाड़ना चाहती है।

भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने गांव गांव चौपाल लगाकर किसानों का आह्वान किया कि किसान के मान सम्मान और रोटी को व्यापारी की तिजोरी में कैद होने से बचाने के लिए सभी किसानों को भारी से भारी संख्या में अब होने वाली सभी किसान पंचायतों में भागीदारी करके सफल बनाना है।

उन्होंने बताया कि कल बिजनौर में होने वाली किसानों की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत और जयंत चौधरी सहित अनेक बड़े किसान नेता पहुंच कर महा पंचायत को संबोधित करेंगे। गांव गांव चौपाल लगाकर किसानों को महापंचायत के लिए बुलाने के लिए भाकियू के प्रतिनिधिमंडल में बाबूराम तलान, शमीम बादशाह, ध्यान सिंह, रामपाल सिंह, शहजाद मलिक, राजेश सिंह, आफताब अंसारी, ओमप्रकाश सिंह, सुधीर कुमार, राजकुमार, जाकिर अहमद, याकूब, साबिर, महिपाल, अहमद रजा, हिकमत अली, धर्म सिंह, आदि भाकियू नेता शामिल थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img