Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

गुलदार को देखकर काम छोड़ भागे किसान

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: अफजलगढ़ क्षेत्र के गाँव भज्जावाला में खेत पर काम कर रहे किसानों द्वारा गुलदार को देखे जाने से किसान खेतों का काम छोड़कर घर की ओर भाग निकले गुलदार को देखकर एक किसान की हालत बिगड़ गई जिसे निजी चिकित्सक के यहाँ भर्ती कराया गया है ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से गाँव के निकट खेतों में पिंजरा लगवाने की मांग की है।

गाँव निवासी हरवीर सिंह अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ गाँव के निकट बृहस्पतिवार को अपने खेत में गन्ना बौने के लिए गया था उसके आसपास अन्य किसान भी गन्ने की छिलाई व अन्य खेतों के काम कर रहे थे अचानक गन्ने के खेत से गुलदार निकल आया गुलदार को देखकर खेतों पर काम कर रहे अशोक कुमार, ऋषिपाल सिंह, परमजीत सिंह, नवाव अहमद, याकूब अहमद, मुकेश कुमार, कपिल कुमार आदि के शोर मचाने पर गुलदार वहाँ से जंगल की ओर भाग निकला गुलदार को देखकर दहशत के कारण हरवीर सिंह की हालत खराब हो गई जिसे ग्रामीणों की मदद से निजी चिकित्सक के यहाँ भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने बताया करीब एक सप्ताह पूर्व गुलदार ने पास ही गाँव अलियारपुर मे 12 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था गुलदार की दहशत से किसान जंगल जाने से कतराने लगे है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर वन दरोगा राधेश्याम सिंह का कहना है ग्रामीणों की मांग पर जल्द पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़वाया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img