Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

ऊन सहकारी किसान सेवा समिति को 4.60 लाख का लाभ

  • लाभांश का दस प्रतिशत समिति के सदस्यों के खाते में भेजा

जनवाणी संवाददाता |

ऊन:  शुक्रवार को सहकारी किसान सेवा समिति का वार्षिकोत्सव समिति कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सचिव मोनू कुमार ने समिति का वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया।

उन्होंने बताया कि समिति की आय 58013344 हुई तथा व्यय चार करोड,60 लाख, 59 हजार 952 किया गया। इस प्रकार समिति को वित्तीय वर्ष में 4,65,9,060 का लाभ हुआ है। जिसमें से लाभांश का 10 प्रतिशत 8,55,593 समिति के सदस्यों के खाते में भेजा गया है।

चेयरमैन सुशील कुमार गर्ग ने कहा कि समिति ने रिकार्ड लाभांश प्राप्त कर नया कीर्तिमान बनाया है। साथ ही, नियमानुसार सदस्यों को भी 10 प्रतिशत लाभांश दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में गन्ने की फसल पर किसानों को उनके हिस्से के अनुसार 1,60,000 तक का फसली ऋण दिया जाएगा।

इसके अलावा किसानों का क्रेडिट कार्ड भी बनाया जा रहा है उन्होंने सभी किसानों से समिति के जरिए लेन-देन करने का आह्वान किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर सहकारी बैंक की ऊन शाखा के प्रबंधक सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि किसानों को एटीएम कार्ड दिए गए हैं।

प्रत्येक माह एटीएम का प्रयोग करने पर 2 लाख तक का बीमा दिया जा रहा है। इसके अलावा दो अन्य बीमा योजनाएं हैं जिनमें 12 व 360 रुपये का प्रीमियम है। किसान प्रीमियम जमा कर बीमा का लाभ उठा सकते हैं।

समारोह की अध्यक्षता देवराज रंगाना व संचालन सत्यम गोयल ने किया। समारोह में उप चेयरमैन पति देशपाल, दिनेश गोयल, रवि गोयल, प्रदीप चौधरी, रामपाल बझेडी, भास्कर चौधरी, नीविश कुमार, विदुर रंगाना, नवीन प्रधान समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य शामिल रहे।.

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img