जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: कृषि बिल पारित करने के विरोध में किसान यूनियन ने तहसील में डेरा डाल दिया हैं।यूनियन ने मांग की कि बिल को वापस लिया जाय। पारित बिल से किसान बर्बाद हो जायंगे। बिल वापस नहीं लेने पर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
कृषि बिल पारित होते ही किसानों में आक्रोश फैल गया हैं।जगह जगह केन्द्र सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन व चक्का जाम किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में किसान यूनियन भी आंदोलन में कूद गई हैं। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मालिक के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों ने तहसील में डेरा डाल दिया।
यूनियन ने मांग की कि किसान विरोधी अध्यादेश को वापस लिया जाय। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिल को वापस नही लिया गया तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह, विक्रम सिंह, सूबे सिंह, बलजोर आर्य आदि मौजूद थे।

