Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

भाकियू का कृषि अध्यादेशों के विरोध में चक्का जाम, धरना-प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भारतीय किसान यूनियन ने कृषि अध्यादेश और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जनपद में चक्का जाम किया। चक्का जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भारतीय किसान यूनियन ने कृषि अध्यादेशों के विरोध में शुक्रवार 25 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए चक्का जाम प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना में गाड़ीवाला चौराहा और शामली शहर में गुरुद्वारा तिराहे पर किसानों के साथ जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

देशव्यापी चक्का जाम को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहर के गुरुद्वारा तिराहे पर धरनास्थल पर पहुंचें। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता को चक्का जाम के लिए समर्थन पत्र सौंपे।

19 22

जनपद में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कस्बा थानाभवन से वाया नौजल-नौजली गांव से पूर्वी यमुना नहर की पटरी होते हुए शामली शहर में पानीपत खटीमा मार्ग से निकाला तो मेरठ से करनाल जाने वाले वाहनों को चक्का जाम खुलने तक इंतजार करना पड़ेगा।

क्योंकि इसके लिए कोई ऐसा वैकल्पिक मार्ग नहीं जिससे वाहनों को यातायात पुलिस निकाल सके। चक्का जाम के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें तेज गर्मी में पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। धरने की अध्यक्षता बाबा सूरजमल और संचालन संजीव राठी ने किया।

दूसरी ओर, मेरठ करनाल हाइवे पर झिंझाना में गाड़ीवाले चौराहे पर भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल ख़ाठियान तथा प्रदेश महासचिव जावेद राव के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। हाइवे ओर जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।

इस अवसर भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, मास्टर जावेद, योगेंद्र मलिक, पप्पू भारती, सतवीर मूंछ, अनिल मलिक, अजीत कुमार, देवराज पहलवान असजद तोमर, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र काम्बोजआदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.